{"_id":"688d2496890476c6ce0bff5a","slug":"430-players-registered-for-divisional-power-lifting-bench-press-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128249-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडलीय पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए 430 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडलीय पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए 430 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में वजन की माप कराता खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की मंडलीय पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस और इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता दो अगस्त से होगी। इसके लिए शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में प्रतिभागियों का पंजीकरण करने के साथ उनका भार मापा गया।
एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि पंजीकरण के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया से 430 खिलाड़ी पहुंचे। अब शनिवार से पुरुषों के नौ और महिलाओं के आठ भार वर्गों में मुकाबले होंगे।
हर वर्ग में जो खिलाड़ी विजेता होगा उसका चयन कानपुर मंडल टीम के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम के लिए भी होगा। चयनित उत्तर प्रदेश की टीम 18 अगस्त को जमशेदपुर में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।