फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घाटमपुर में कहीं झमाझम तो कहीं पर हल्की बारिश

घाटमपुर में कहीं झमाझम तो कहीं पर हल्की बारिश

Fri, 27 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर में कहीं झमाझम तो कहीं पर हल्की बारिश
घाटमपुर (कानपुर )। जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून मेहरबान हुआ। बुधवार की शाम जहां इलाके के कई गांवों-कसबों में झमाझम बारिश होने से जलभराव हो गया। वहीं, घाटमपुर और आसपास के इलाके में हल्की बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से निजात दिलाई। बारिश का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। किसानों ने बताया कि इस मौसम में पहली बार ठीकठाक बारिश हुई है जिससे खरीफ की फसलों की बुआई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक केके दुबे ने बताया कि बारिश के विलंब से खरीफ की फसलों की बुआई का काम ठप सा पड़ा था। लेकिन, बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से फसलें बोने के लिए खेतों में उपयुक्त नमी हो गई है। बताया कि किसान अभी ज्वार, बाजरा, तिली-उड़द, मक्का और मूंग की फसलों की बुआई कर सकते हैं।
विज्ञापन

भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार की शाम से हुई बारिश का क्रम रुक-रुककर रातभर जारी रहा, जिससे कसबे के पास स्थित कुम्हऊपुर गांव का संकरा नाला उफना गया। जिससे उसके पास बना राजासिंह का पशुबाड़ा जलमग्न हो जाने से जमींदोज हो गया। संयोग से बाड़े में मवेशी नहीं थे। जबकि, पानी भर जाने से उसके भीतर भरा भूसा-चारा और अन्य सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजेती प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार की देर शाम से शुरू हुई बारिश का क्रम लगातार जारी रहने से सजेती, बरीपाल, रामपुर, टिकवांपुर, हमिरामऊ, अनूपुर मोड़, कोरियां, बीबीपुर, बावन और सांखाहारी सहित कई गांवों में जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानी हुई।

पतारा प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को हुई रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि अबतक ठीकठाक बारिश न होने से खेत सूखे पड़े थे। जिससे खरीफ की फसलें नहीं बोई जा सकी थीं। किसानों ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से ज्वार-बाजरा, तिली-उड़द, मूंग और मक्का के साथ ही खरीफ की अन्य फसलें बोने में आसानी होगी। जबकि, धान बेल्ट के किसानों ने बताया कि जलभराव वाले खेतों में वह खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed