{"_id":"5a4683664f1c1b0f788b59a2","slug":"41514570598-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी, दो जगह प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में चोरी, दो जगह प्रयास
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुलिस के दावों के आगे चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। गुरुवार को तीन जगह लाखों की चोरी की वारदात के चौबीस घंटे के अंदर चोरों ने शहर कोतवाली के मन्नीगंज बाजार में स्थित कृषि यंत्र की दुकान से हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। पास की ही दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। जानकारी होने पर दुकानदार एकत्रित हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर, बीएसएनएल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर सोलर लाइट व प्लास्टिक वायर चोरी हो गए।
शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मनोज गुप्ता की मन्नीगंज बाजार में कृषियंत्र की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान की छत पर जाकर जीने का ताला तोड़ कर अंदर आ गए। इसके बाद चोरों ने दुकान की गोलक को खोल कर वहां से नगदी निकाल ली। चोरी कर छत के रास्ते से ही फरार हो गए। इसके साथ ही
मोहल्ला कुचिया निवासी ज्ञानचंद्र मिश्रा की टाफी बिस्कुट की दुकान और लिंजीगंज निवासी महावीर की दुकानों में चोरी का प्रयास किया। शुक्रवार को मनोज का माल आने के कारण वह सुबह करीब 6 बजे दुकान पर पहुंचे। यहां पर गाड़ी आने पर माल को उतरवा रहे थे। दुकान खोलने पर उन्हे चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर
विज्ञापन
आसपास के दुकानदार मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मनोज ने बताया कि चोर उनके यहां से 25 हजार रुपये और 5 हजार की रेजगारी चोरी कर ले गए। दुकानदारों का आरोप था कि पुलिस की गश्त न होने के कारण शहर में आए
दिन चोरी घटनाएं हो रही है। उधर लालगेट स्थित बीएसएनएल के स्टोर रूम में चोर रोडवेज परिसर की ओर से घुस गए। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। वहां से चार सोलर लाइटें और प्लास्टिक के वायर चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी गार्ड ने अधिकारियोे को दी। सूचना पर विभागीय एसडीओ अभय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। एसडीओ ने बताय कि 14 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकान में हजारों की चोरी, दो जगह प्रयास
बीएसएनएल के स्टोर से सोलर लाइट व प्लास्टिक वायर चोरी, हफ्तेभर में चोरी की कई वारदातें, लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो