फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बारिश थमने से बाढ़ का खतरा टला

बारिश थमने से बाढ़ का खतरा टला

Sat, 23 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बारिश थमने से बाढ़ का खतरा टला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मध्य प्रदेश में बांध के जल संग्रह क्षेत्रों में बारिश थमने से बांदा जनपद मेें बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बारिश में आई कमी के चलते गंगऊ और बरियारपुर बांधों से केन नदी में छूट रहा पानी अब लगभग आधा हो गया है।

बांध और केन नदी का जल स्तर भी कम हो रहा है। उधर, बरियारपुर में गिराए गए 33 फाटक के ऊपर से शनिवार को भी छह फीट मोटी जल धारा बहकर केन नदी में गिरती रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों में मध्य प्रदेश की घाटियों में हुई तेज बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बीयर रातोंरात उफना गए थे। हालांकि सिंचाई विभाग ने बारिश खत्म हो जाना मानकर निर्धारित समय 15 अक्तूबर से एक माह पहले ही बरियारपुर बीयर के सभी 163 फाटक खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन फाटक खड़े करने के चौथे दिन ही बांध उफना गया। सिंचाई विभाग (बांदा) ने आनन-फानन में 33 फाटक गिराकर पानी को रास्ता दिया। गंगऊ से एक लाख और बरियारपुर से 80 हजार क्यूसिक पानी डिस्चार्ज होने से नदी में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करतेे हुए शुक्रवार को केन नदी किनारे बसे लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा गांवों मेें मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान जाने के लिए कहा था। बाढ़ को लेकर इन गांवों मेें दहशत थी।


शनिवार को गंगऊ का जल स्तर लगभग चार फीट घटकर 736 फिट पर आ गया। डिस्चार्ज भी एक लाख से घटकर 46320 क्यूसिक हो गया। इसी तरह बरियारपुर का जल स्तर 615 से घटकर 613 फीट हो गया। केन नदी में गिर रहा पानी भी घटकर लगभग 22 हजार क्यूसिक हो गया। बीते 24 घंटे के अंदर केन नदी का जल स्तर लगभग एक मीटर घटकर 97 मीटर हो गया है।


10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घटना जारी है। हालांकि केन नदी का पानी पहुंच जाने से चिल्ला घाट में यमुना नदी में 20 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ने लगा है। शनिवार को शाम यमुना का जल स्तर 87 मीटर पर था। खतरे का निशान केन मेें 104 और यमुना नदी पर 100 मीटर पर है।

-गंगऊ और बरियापुर से पानी का डिस्चार्ज घटा
-बरियारपुर में 33 फाटकों से पानी का बहाव जारी
-केन नदी में भी घटने लगा जल स्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed