फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुलिस ने तीन इनामी बदमाश दबोचे

पुलिस ने तीन इनामी बदमाश दबोचे

Sun, 10 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन इनामी बदमाश दबोचे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शनिवार को जिले की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। लंबे समय से फरार चल रहे शातिर इनामी बदमाशों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में शामिल 12 का इनामी भी इनमें शामिल है। उसे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा है।

आईजी कानपुर जोन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर के नेतृत्व में इनाम घोषित बदमाशों की तलाश में सभी थानाक्षेत्रों में अभियान चल रहा है। शनिवार को सदर कोतवाली की चौकी सरायमीरा प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने दो साल से फरार चल रहे 12 हजार के इनामी बदमाश सोनू बाल्मीकि निवासी पाटा नाला को बस स्टाफ के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही सोनू फायरिंग कर भागने लगा। जिसे दौड़कर चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। सोनू के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। इसी प्रकार छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की बहवलपुर चौकी प्रभारी संजेश कुमार ने ढाई हजार के इनामी बदमाश सचिन कुमार निवासी लकूला फर्रुखाबाद को महमूदपुर पुलिस के पास से दबोच लिया। वहीं सौरिख थाना प्रभारी राम प्रकाश पांडेय ने डेढ़ साल से फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी बदमाश चंद्रपाल निवासी नगला सजाती सौरिख को उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह अपने घर पर परिजनों से मिलने आया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने पुलिस कार्यालय में पकड़े गए इनाम घोषित बदमाशों का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईजी के निर्देश पर अभियान चल रहा है। तीन माह में 21 ईनाम घोषित बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। शेष बचे छह इनाम घोषित बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने तीन इनामी बदमाश दबोचे
- पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में शामिल 12 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- आईजी के निर्देश पर जिले के सभी थानाक्षेत्रों में शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी का चल रहा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed