{"_id":"59aef1cc4f1c1b6d078b46fb","slug":"41504637388-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर लाया कानपुर में छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर लाया कानपुर में छोड़कर भागा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शादी का झांसा देकर एक बंगाली महिला को गाजियाबाद से एक युवक बहला फुसलाकर घर ले आया। चार माह तक साथ रहने के बाद युवक महिला को कानपुर में छोड़कर भाग गया। मंगलवार को महिला ने दिबियापुर थाने में शिकायत की है। हालांकि शाम को युवक की बहन उसे दिबियापुर थाने से साथ ले गई है।
दिबियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराने आई बंगाल प्रांत के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पिता व भाई का देहांत हो चुका है। इसके बाद वह गाजियाबाद आकर मजदूरी करने लगी। गाजियाबाद में उसकी मुलाकात बकेवर के एक गांव निवासी युवक से हुई। युवक वहां गार्ड का काम करता था।
युवक उसे साथ लेकर अपने गांव आया। इसके बाद महिला युवक के साथ रहने लगी। इस बीच महिला युवक दोबारा गाजियाबाद गए। इस दौरान महिला को पता चला कि युवक के एक रिश्तेदार से भी संबंध हैं। इस पर महिला ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि सोमवार को युवक ने उससे गांव चलने को कहा। इस पर वे लोग गाजियाबाद से किसी सुपरफास्ट ट्रेन पर मंगलवार सुबह को कानपुर पहुंचे। महिला को युवक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छोड़कर भाग गया।
लगातार फोन मिलाने के बावजूद युवक नहीं लौटा तो महिला सीधे दिबियापुर आ गई। महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक को बुलाया। पुलिस के बुलाने पर युवक तो नहीं आया। युवक की बहन आकर महिला को साथ ले गई।