फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 bags of urea sold in the name of a farmer, licenses of five shops canceled

Kanpur News: एक किसान के नाम बेची 40 बोरी यूरिया, पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 18 Sep 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
40 bags of urea sold in the name of a farmer, licenses of five shops canceled
कानपुर। कृषि विभाग की लगातार सख्ती के बाद भी उर्वरक दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अगस्त में पांच दुकानदार ऐसे पकड़ में आए जिन्होंने एक किसान के नाम पर 40 से 45 बोरी तक यूरिया की बिक्री कर दी। शासन स्तर से पॉश मशीन की हुई जांच में खुलासा हुआ। अधिकारियों ने खरीदारों से पूछताछ की तो किसी ने दो बोरी तो किसी ने चार बोरी यूरिया खरीदने की बात कही। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार एक बीघे पर सिर्फ दो बोरी ही यूरिया बिक्री करने का नियम भी है। अगस्त में घाटमपुर स्थित शुक्ला खाद भंडार ने किसान राज बहादुर सिंह के नाम पर 42 बोरी बिक्री कर दी। राज बहादुर ने सिर्फ चार बोरी यूरिया खरीदने की बात कही। कल्याणपुर के कैंथा स्थित लक्ष्मी खाद भंडार ने किसान मयंक सिंह के नाम 42 बोरी बिक्री कर दीं। मंझावन स्थित कुशवाहा बीज भंडार, मीरनपुर स्थित राजावत टेडर्स, मकरंदपुर स्थित परमार खाद भंडार ने भी मनमानी एक ही किसान के नाम पर यूरिया की बिक्री कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed