फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4 people died in road accident in unnao district

यूपी: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, नवविवाहिता समेत पांच की मौत

Sun, 30 Jun 2019 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
4 people died in road accident in unnao district
उन्नाव : हादसे में दुल्हन और पिता समेत चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में शादी के चौथे दिन पहली दफा विदा होकर घर लौट रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर आकमपुर के पास मवेशी से टकराकर कार पलटने से हुए हादसे में दुल्हन के पिता, रिश्ते के चाचा और फूफा की भी जान चली गई।
विज्ञापन


चौथी की विदा के दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। रायबरेली के कमालपुर खीरो निवासी माधुरी (20) पुत्री बुद्धीलाल की शादी 26 जून को रायबरेली के सरेनी उसरू निवासी अरविंद के साथ हुई थी। शनिवार शाम को बुद्धीलाल बेटी को ससुराल से विदा कराके मायके ला रहे थे।
विज्ञापन


 

शादी के चौथे दिन पहली विदा पर मायके लौटते समय पलटी कार 

बिहार थाना क्षेत्र में आकमपुर के पास से गुजरते समय उनकी गाड़ी छुट्टा जानवर से टकराकर खंती में जा पलटी। हादसे में माधुरी, उसके पिता बुद्धीलाल (60), रिश्ते के चाचा गंगाराम (55) पुत्र लक्ष्मन और रिश्ते के फूफा मौरावां के छोटीखेड़ा निवासी हीरालाल (60) पुत्र दुलारे की मौके पर ही मौत हो गई।

माधुरी की बहन मोनी देवी (17), चचेरा भाई सर्वेश (20) पुत्र चतुरी, मौरावां क्षेत्र के छोटीखेड़ा निवासी मामा शंकर (36) पुत्र हीरालाल, रायबरेली के मझिगवां निवासी अजीत (45) पुत्र गंगाराम, कार चालक दिनेश (30) की भी देर रात अस्पताल में मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र (30) पुत्र गंगाराम, पंकज (30) पुत्र हीरालाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भाई रानू बाल-बाल बच गया। सुमेरपुर पीएचसी लाए गए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed