{"_id":"5c339792bdec22570e790f9a","slug":"4-injured-including-two-foreigners-in-dcm-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने बस में मारी टक्कर, दो विदेशी सैलानियों समेत 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने बस में मारी टक्कर, दो विदेशी सैलानियों समेत 4 घायल
Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल विदेश सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से वाराणसी जा रही शताब्दी ट्रैवेल्स बस में सोमवार तड़के एक डीसीएम ने कानपुर के कोयला नगर हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में दो विदेशी सैलानियों समेत चार लोग घायल हो गए।
वल्लभगढ़ नई दिल्ली निवासी व्यापारी प्रदीप रविवार को पत्नी शिवानी और फेसबुक फ्रेंड फ्रांस के एड्रियन सिग्नोलेट, क्लैयर और एमिली के साथ वाराणसी घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तड़के एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस में टक्कर मार दी। इसमें वह, उनकी पत्नी और दो दोस्त घायल हो गए।
सभी को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमिली की रीढ़ की हड्डी में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। एड्रियन के गले और सिर पर चोट आई हैं। प्रशासनिक अफसरों और मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी ने सैलानियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चालक डीसीएम समेत फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।