{"_id":"69275af0a62d3011f40c19f1","slug":"395-candidates-skipped-the-skill-india-exam-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134615-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 395 अभ्यर्थियों ने छोड़ी स्किल इंडिया परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 395 अभ्यर्थियों ने छोड़ी स्किल इंडिया परीक्षा
Thu, 27 Nov 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर आईटीआई में बुधवार को स्किल इंडिया प्रतियोगिता की जिला स्तरीय परीक्षा करवाई गई। कड़ाई के चलते 395 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
युवाओं में कौशल के निखार व उद्योग स्थापित करने की कला की परख करने के लिए शासन की ओर से स्किल इंडिया प्रतियोगिता करवाई जाती है। जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में एडिटिव मैन्युफैक्चर, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, सीएनसी मशीन सहित 13 विषयों में कुल 613 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
बुधवार को भोगनीपुर आईटीआई स्थित परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद परीक्षा के केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक हुई परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में सुचितापूर्वक परीक्षा करवाई गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य कपिल मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में कुल 218 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं जबकि 395 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिला स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा।