फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   37 thousand missing from bank account

बैंक खाते से गायब हुए 37 हजार

Mon, 23 Jan 2017 10:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 10:04 PM IST
सार

पीड़िता ने शाखा प्रबंधक और कोतवाली पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
37 thousand missing from bank account
डेमो

विस्तार

बैंक खातों से धोखाधड़ी करके पैसे निकाले जाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रिवई से एक महिला के बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब महिला पैसा निकालने बैंक पहुंची तो कर्मचारियों ने खाते में पैसा न होने की जानकारी दी। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक व कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


थाना खरेला के ग्राम कुड़ार निवासी शांतिदेवी पत्नी रामस्वरूप राजपूत का खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रिवई में है। महिला के बैंक खाते में 37000 रुपये जमा थे। सोमवार को शांतिदेवी खर्च के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंची। तीन हजार रुपये का बाउचर भरकर बैंक कर्मचारी को दिया तो उन्होंने खाते में पैसा न होने की बात कही। खाता चेक कराने पर पता चला कि खाता से 16 नवंबर 2016 से 12 जनवरी 2017 के बीच पैसा निकाला गया है। साथ ही 10 हजार रुपये की धनराशि दूसरे के खाते में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति और पुत्र हत्या के मामले में नैनी जेल में सजा काट रहे है। वह अनपढ़ और गरीब महिला है। खाते में जमा धनराशि से कुछ पैसा निकालकर किसी तरह वह अपना खर्च चलाती थी। महिला ने धोखाधड़ी करके खाते से पैसा निकाले जाने की शिकायत कोतवाली चरखारी में की है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed