फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3620 booth level officers will start reaching the homes of 35 lakh voters.

Kanpur News: 35 लाख मतदाताओं के घर पहुंचना शुरू करेंगे 3620 बूथ लेवल अधिकारी

Wed, 05 Nov 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
3620 booth level officers will start reaching the homes of 35 lakh voters.
कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से जनपद में भी शुरू हो गई। इसमें महानगर के कुल 35 लाख 38 हजार 261 मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से तैयार किया गया फार्म भरना है। वर्ष 2003 से मतदाता सूची में शामिल मतदाता को स्वयं, पिता और दादा के वोटर आईडी कार्ड का सीरियल नंबर भरना होगा। जिन परिवारों का 2003 में कोई भी मतदाता सूची में शामिल नहीं रहा है उन्हें निर्वाचन आयाेग की ओर से बताए गए 13 बिंदुओं के आधार पर अपनी पहचान बतानी होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार इस कार्य के लिए 3620 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं के घर जाकर उनसे फार्म भरवाएंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं से कहा गया है कि इससे किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस कार्य का सीधा सा अर्थ है जिन मतदाताओं के पते बदल गए हैं या निधन हो चुका है उनका नाम संशोधित कर नई मतदाता सूची बनाई जा सके।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि किसी भी बीएलओ की ओर से किसी भी मतदाता से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा। बीएलओ प्रत्येक परिवार से केवल गणना प्रपत्र यानी फार्म में जानकारी ही भरवाएंगे। इसकी एक प्रति रसीद के रूप में संबंधित व्यक्ति को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एसआईआर से मतदाता प्रतिशत में भी इजाफा होगा क्योंकि सूची ठीक नहीं होने की वजह से ज्यादातर मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि कानपुर में अक्सर वोटिंग प्रतिशत कम रहता है। एक ही परिवार के सभी सदस्यों का वोट अलग-अलग बूथों पर होने की वजह से लोग मतदान से कतराते हैं। भाजपा भी इसके लिए अभियान चला रही है। इसमें कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।
..........प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
---------
एसआईआर सही तरीके से हो इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी बीएलओ के साथ रहने की जिम्मेदारी दी गई है। यह लोग माॅनिटरिंग करेंगे कि कहीं सही व्यक्ति का नाम तो सूची से नहीं हटाया जा रहा है। पार्टी ने विधानसभावार बीएलए बनाए हैं।

.....पवन गुप्ता अध्यक्ष महानगर कांग्रेस
-----
सभी 1607 बूथों पर पार्टी के बूथ लेवल एजेंट बना लिए हैं। यह सभी बीएलओ के साथ-साथ रहेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार पार्टी पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी तरह की चूक नहीं होने देंगे।
-फजल महमूद जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed