फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

डफरिन का एक और कर्मी कोरोना संक्रमित, पाँच दिन खुलेआम घूमा, फैलाया संक्रमण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। डफरिन अस्पताल के एक और कर्मचारी के शुक्रवार को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 5 दिन से संक्रमित कर्मचारी अस्पताल कार्यालय, सर्वेंट क्वार्टर सहित कई जगह धूमता रहा। इससे अन्य कर्मियों, मरीजों, तीमारदारों के भी संक्रमित होने का खतरा है। फिलहाल दफ्तर और सर्वेंट क्वार्टर सील और 14 कर्मियों को कोरेंटिन किया गया है। डफरिन अस्पताल परिसर की बस्ती 10 दिन में 2 कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही वृद्ध की 6 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। तीन मरीजों का आटा चलने के बाद अन्य कर्मियों की जांच के दौरान एक मई को अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में तैनात वार्ड बॉय को चक्कर आने लगे थे। उसी दिन उसकी भी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। तब अस्पताल प्रशासन ने उसे कोरेंटिन रहने के निर्देश दिए थे, पर वह गुरुवार दोपहर तक दफ्तर गया, बल्कि अन्य कर्मियों, कई मरीजों, तीमारदारों के भी संपर्क में आया। शुक्रवार को इस कर्मचारी की जांच रिपोर्ट आने आई, जिससे इसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीबी सिंह ने बताया कि यह कर्मचारी अस्पताल परिसर में ओपीडी के पास स्थित कर्मचारी आवास में रहता था। वहां 5 कर्मचारी सपरिवार रहते हैं। अस्पताल का दफ्तर और क्वार्टर परिसर सील कर दिया गया जबकि अस्पताल परिसर की बस्ती पहले से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed