{"_id":"5cb38640bdec22145f53ac1c","slug":"31555269184-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव असली व नकली महाराज के बीच : सुनील साजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव असली व नकली महाराज के बीच : सुनील साजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। इस बार उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव असली और नकली महाराज के बीच है। गठबंधन ने इससे पहले एक साधु को गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में पटकनी दी थी। इस चुनाव में भी एक साधु से गठबंधन की लड़ाई है।
एमएलसी सुनील साजन ने असोहा ब्लॉक मुख्यालय पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन भाजपा को उसी तरह मात देगा जैसे 1991 में दिया था। एक महाराज को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। गठबंधन इस बार वैसी ही ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा जैसी मुलायम और कांशीराम के एक होने पर थी। शुरुआत गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव से हो चुकी है। सीएम योगी के अली और बजरंगबली वाले बयान पर कहा कि समाज को बांटने वाले लोग ही ऐसे बयान दे सकते हैं। हम लोग तो अली को भी मानते है और बजरंगबली को भी। गठबंधन के प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला ने कहा कि सपा और बसपा ने जिले के लोगों की सेवा का अवसर दिया है। कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। पूर्व विधायक उदयराज यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम, साधु रावत, अनिल यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- अन्ना बोले, यह मेरा आखिरी चुनाव, सोच समझकर वोट दें