फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डबल मर्डर का फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

डबल मर्डर का फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर  का फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुखरू में नौ माह पूर्व युवा प्रेमी और उसकी शादी शुदा प्रेमिका की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी के पिता ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। मामला चर्चित होने के कारण पुलिस कई दिनों से वांछित की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

शनिवार को सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने एक साल से फरार शातिर अपराधी सोनू सिंह निवासी गुखरू को हरदोई मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। 21 दिसंबर 2016 को सोनू ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि गुखरू गांव में रहने वाले (20) वर्षीय युवक अन्नू सिंह के पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा (32) वर्षीय सलमा के साथ प्रेम प्रसंग थे। इसके चलते अन्नू सिंह के पिता महेंद्र ने अपने साले रज्जा, भाई धीरेंद्र व वीरेंद्र, साथी गोलू पाल और सोनू के साथ मिलकर बेटे अन्नू व उसकी प्रेमिका सलमा की हत्या कर शवों को नलकूप की कोठरी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने वाले महेंद्र सिंह को पुलिस ने घटना के कुछ समय ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। इनमें से सोनू सिंह पुत्र शिवरतन को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपी रज्जा, धीरेंद्र, वीरेंद्र और गोलू पाल की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी ने बताया कि 2010 में भी सोनू सिंह ने अपने भाईयों के साथ मिलकर गांव में रहने वाले मनोज धानुक की भी हत्या की थी। सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल मर्डर का फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
- नौ माह पूर्व गुखरू गांव में हुई प्रेमी-प्रेमिका की हत्या में शामिल था
- प्रेमी के परिजनों के साथ आरोपी ने डबल मर्डर को दिया था अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed