फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   305 youths got loan, 261 units operated

Kanpur News: 305 युवाओं को मिला ऋण, 261 इकाई संचालित

Thu, 07 Aug 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
305 youths got loan, 261 units operated
कानपुर देहात। जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत 261 इकाई स्थापित की गई हैं। लगभग 1044 हाथों को काम मिला है। बैंकों से 305 आवेदकों को करीब 27.45 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

विकास भवन में बुधवार को सीडीओ लक्ष्मी एन ने समीक्षा की। इसमें जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद ने बताया कि जिले में कुल 696 ऋण दिए जाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 305 प्रस्ताव बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में 120 ऋण प्रस्ताव विभिन्न बैंक शाखाओं में स्वीकृत के लिए लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 317 ऋण आवेदन बैंकों से अस्वीकृत कर दिए गए। बताया कि ऋण स्वीकृत वाले मामलों में 261 इकाई संचालित हैं।
विज्ञापन

इसमें आटा चक्की, मसाला पिसाई, पैकिंग, बेकरी, पॉलेसर, नमकीन उद्योग, पास्ता मैकरॉनी निर्माण और काजू प्रोसेसिंग इकाई भी शामिल है। सीडीओ ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक ऋण आवेदनों को भली भांति परीक्षण कर लें। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि फील्ड स्टाफ को लक्ष्य आवंटित कर अधिकाधिक प्रस्ताव मांगे जाएं। कहा कि बैंकर्स बिना किसी कारण आवेदन न रोकें। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि शुरू की गई इकाईयों में 1044 से अधिक रोजगार से अवसर खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed