{"_id":"68f005a6a45c4e419006517e","slug":"300-poor-people-will-get-the-first-installment-for-a-permanent-house-on-diwali-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1298731-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिवाली पर 300 गरीबों को पक्के घर के लिए पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिवाली पर 300 गरीबों को पक्के घर के लिए पहली किस्त
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली इस बार जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जनपद के 4,603 पात्रों को चिह्नित किया गया है जिसमें शहर के 3,660 पात्र और नगर पंचायत, पालिका के 905 लाभार्थी पात्र मिले हैं। सभी की डीपीआर बनाकर शासन भेज दी गई है। इसमें पहली बार में करीब 300 लाभार्थियों के खाते में दिवाली तक पहली किस्त जारी होने की संभावना है। करीब आठ हजार आवेदन पत्र अभी जांच के लिए लंबित हैं। करीब 3,000 से ज्यादा आवेदन पत्रों का सत्यापन हो रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत एक वर्ष से अधिक समय से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिस लाभार्थी के पास अपनी जमीन होती है उसपर निर्माण कराने के लिए सरकार की तरफ से तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। अभी तक डूडा कार्यालय में 17,795 आवेदन पहुंच चुके हैं जिसमें करीब छह हजार आवेदन पत्रों का सत्यापन हुआ जिसमें 4,603 आवेदक पात्र मिले। सभी की डीपीआर बनाकर शासन भेज दी गई है। करीब 1500 से अधिक लोग अपात्र मिले। इसमें ज्यादातर आवेदक ऐसे मिले जो पते पर नहीं मिले या फिर पहले से आवास बने थे। ऐसे लोगों को सूची से बाहर कर दिया गया है। पात्र सूची में शासन स्तर से पहले 300 लोगों को आवास का पैसा जारी करने की तैयारी है। जब इनको तीनों किस्तें जारी हो जाएंगी इसके बाद अन्य लाभार्थियों को धनराशि जारी की जाएगी। करीब आठ हजार से अधिक आवेदन अभी जांच को नगर निगम में लंबित पड़े हैं। करीब तीन हजार आवेदन पत्रों की जांच हो रही है। पहले सत्यापन के दौरान जिन लोगों के नाम की सूची शासन जा चुकी हैं उन्हें आवास की पहली किस्त दीपावली में मिलने की उम्मीद जगने लगी है।
दिव्यांग, विधवाओं को प्राथमिकता
आवास योजना के तहत विधवा, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के आवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ यह भी आदेश है कि अगर लाभार्थी पहली, दूसरी और तीसरी किस्त प्राप्त होने के 12 माह के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करता है तो उसे 10,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
1500 आवेदक अपात्र, ज्यादातर के पास जमीन के कागज नहीं
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए छह हजार आवेदन पत्रों का नगर निगम के आरआई ने सत्यापन किया था जिसमें करीब 1500 से अधिक अपात्र मिले हैं। इनमें से ज्यादातार ऐसे आवेदक मिले जिनके पास जमीन के कोई कागजात ही नहीं हैं। सबसे ज्यादा अपात्र जोन 4 में 114 आवेदन पत्रों में 113 आपात्र मिले इसी तरह से जोन 6 में भी अपात्रों की संख्या है। सभी अपात्रों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
एक नजर आंकड़ों पर
क्षेत्र पात्र आवेदन
नगर- 3660
घाटमपुर - 105
बिल्हौर- 335
शिवराजपुर- 148
बिठूर - 317
वर्जन-
शासन स्तर पर 4603 पात्रों की सूची भेज दी गई है। इसमें पहले 300 लोगों के खाते में दीपावली तक धनराशि जारी होने की उम्मीद है। इसके लिए बैंकों से खाते मंगाए जा रहे हैं। धीरे-धीरे सभी पात्रों को धनराशि मिलेगी।
आवेश खान, अपर नगर आयुक्त