फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   268 forms were filled for deletion of names, 10942 applications were received for addition.

Kanpur News: नाम काटने के लिए भरे 268 फार्म, जोड़ने के लिए 10942 आवेदन आए

Mon, 26 Jan 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
268 forms were filled for deletion of names, 10942 applications were received for addition.
कानपुर देहात। एसआईआर में कच्ची सूची प्रकाशित होने के बाद लोग दावे और आपत्तियां दे रहे हैं। अब तक नाम काटने के लिए 268 फार्म भरे गए हैं। वहीं नाम जोड़ने के लिए 10942 आवेदन आए हैं। 6 फरवरी तक आपत्तियां व दावे लिए जाएंगे। 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिले की चार विधान सभाओं में कुल 203957 नाम कट गए। एसआईआर के बाद अब 1132220 मतदाता हैं। 6 जनवरी को कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। सात जनवरी से लोग बूथ पर जाकर सूची में नाम देख रहे हैं। इसके बाद दावे और आपत्तियां आनी शुरू हो गई हैं। वहीं 124065 मतदाताओं की वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो सका है तो नोटिस देकर सुनवाई की जा रही है। अब तक सूची में नाम जोड़ने के लिए 10942 आवेदन आए हैं। इनकी जांच की प्रक्रिया की जा रही है। करीब दो सौ लोगों के नाम सूची में जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

इधर मृतक, अनुपस्थित या स्थानांतरित श्रेणी में पाए गए नाम काटने के लिए 268 फार्म भरे गए हैं। सबसे अधिक 103 आपत्तियां रसूलाबाद में दर्ज हुई हैं। अकबरपुर-रनियां में 85, सिकंदरा में 44 और भोगनीपुर में 36 आवेदन आए हैं। इधर नाम, पति या पिता और पते आदि की गलतियों में सुधार के लिए 1725 आपत्तियां दी गई हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। भोगनीपुर में संशोधन के 498 फार्म आए हैं। रसूलाबाद में 490, अकबरपुर-रनियां में 429 और सिकंदरा में 308 लोगों ने सुधार के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
अकबरपुर-रनियां में सबसे अधिक आए फार्म-6
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए सबसे अधिक आवेदन अकबरपुर-रनियां में आए हैं। यहां 3261 लोगों ने आवेदन किया है। रसूलाबाद में 2704 आवेदन आए हैं। सिकंदरा में 2672 और भोगनीपुर में 2303 फार्म-6 भरे गए हैं। आए कुल आवेदनों में से 2705 का स्थलीय सत्यापन करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed