फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 votes invalid in block chief election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 25 मत हुए अवैध

Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
25 votes invalid in block chief election
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को कराए गए मतदान में छह ब्लॉकों में कुल 25 मत अवैध घोषित किए गए। सबसे अधिक अमरौधा ब्लॉक में आठ मत अवैध पाए गए। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पसंद के प्रत्याशी के नाम के आगे वरीयता अंक एक लिखकर वोट देने का नियम है। इधर प्रत्याशी के नाम के आगे बने खाने से इधर उधर वरीयता अंक लिखने पर मत अवैध करार दिया जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को मतगणना में अमरौधा ब्लॉक में 8 मत अवैध घोषित किए गए। मैथा व राजपुर में 5-5, सरवनखेड़ा में 4, संदलपुर में 2 और झींझक में एक मत अवैध घोषित किया गया। वहीं अकबरपुर, डेरापुर, मलासा व रसूलाबाद में पड़े सभी मत वैध पाए गए। अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए कुल 74 मत पडने थे। यहां 73 मत पड़े। जिलाबदर एक सदस्य का मत नहीं पड़ सका।
विज्ञापन

जीतने पर समर्थकों ने तोड़ी हदें
कानपुर देहात। अकबरपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष मिश्र के चुनाव जीतने पर समर्थक बैरियर तक आ गए। इस दौरान दो गज दूरी का नियम टूट गया। इसके बाद बिना मास्क पहने जुटे समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस विजेता को सुरक्षा में कलक्ट्रेट ले गई तो समर्थक पीछे से अन्य वाहनों में नारेबाजी करते हुए गए। वहीं उत्साहित समर्थकों ने जोश में आकर आशीष को उठा लिया और काफी दूर तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों का नहीं खुला खाता
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख पद की सभी दस सीटों पर कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में सभी 22 प्रत्याशियों को मत मिले। वहीं अमरौधा ब्लॉक में चुनाव मैदान में निर्दलीय के तौर पर उतरी सुशीला व सीमा देवी का खाता नहीं खुला। जानकारों की मानें तो इन दोनों प्रत्याशियों ने डमी के तौर पर नामांकन कराया था। चुनाव में यहां सभी 76 मत डाले गए। जबकि सुशीला व सीमा देवी को कोई मत नहीं मिला। इससे साफ है कि इन दोनों प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed