{"_id":"92cc904e0126c45bfad22c7030ad55d4","slug":"25-village-cheif-elected-in-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित 25 ग्रामप्रधानों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित 25 ग्रामप्रधानों को दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
झींझक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को दो तिहाई सदस्यों के बहुमत वाली 25 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
23 ग्राम सभाओं के प्रधानों को उनके यहां ग्राम सदस्य पद रिक्त होने से शपथ नहीं दिलाई जा सकी। उपचुनाव के बाद सदस्यों के पद भर जाने के बाद शेष प्रधानों का कार्यकाल शुरू होगा।
शनिवार को विकासखंड झींझक मुख्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान 25 ग्राम सभाओं के नवनिर्वाचित प्रधानों व उनसे संबंधित ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डेरापुर नायब तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण एसके मिश्रा, एडीओ पंचायत सुरेंद्र मिश्रा, युवा कल्याण अधिकारी अभयनाथ तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मंजू भदौरिया मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद प्रधानों व सदस्यों का विधिवत कार्यकाल शुरू हो गया। विकास कार्यों में पारदर्शिता व मनरेगा में सभी ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित कराना प्रमुख दायित्व होगा।
नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रयास करना होगा। इस मौके पर प्रधान मंगलपुर दीपिका सिंह गौर, मलिगांव के जगरूप राजपूत, किशौरा के रजपाल सिंह पाल, मनकापुर की ननकी देवी, बचीत भरथू से मंजू सिंह, चिरखिरी के ओमवीर सिंह, सबलपुर के सुनील यादव, जलिहापुर की निर्मला सिंह, डगराहा के विवेक, बचीतपुरवा की दीप्ती गुप्ता, परजनी के योगेंद्र, गढीमहेरा के सत्यपाल यादव, अमौली के धर्मेंद्र सिंह सहित सदस्य मौजूद रहे।