{"_id":"6887dc707cc4dd83c60e3f7d","slug":"25-thousand-bounty-absconding-for-one-and-half-year-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11002-128050-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में डेढ़ साल से वांछित 25 हजार के इनामी मो.सैय्यद आतिफ मकबूल को जूही पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे फहीमाबाद लेबर कालोनी से पकड़ा गया है।
जूही थानाप्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि फरवरी 2024 में इलाके में रहने वाले फैक्ट्री मालिक ने शातिर पर पत्नी का मोबाइल हैक कर फोटो वीडियो हासिल करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके अनुसार आरोपी फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख वसूलने और फिर एक लाख मांग रहा था। दहशत के चलते पत्नी मानसिक संतुलन खो बैठी, जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार शातिर को जबरन वसूली और आईटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।