फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 people trapped by fire in a six-storey building rescued; woman suffers burns.

Kanpur News: छह मंजिला इमारत में आग से घिरे 25 लोगों को बचाया, महिला झुलसी

Tue, 07 Jul 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
25 people trapped by fire in a six-storey building rescued; woman suffers burns.
कानपुर। घनी आबादी वाले तलाक महल क्षेत्र में सोमवार तड़के छह मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें 25 से अधिक लोग फंस गए। कुछ ही देर में बिल्डिंग आग की लपटे और धुएं से घिर गया। पड़ोस की इमारत में रहने वालों ने जान की परवाह किए बिना महिलाओं, बच्चों समेत 25 लोगों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब 21 मिनट में आग बुझाई। यह हादसा लिफ्ट डक्ट में रखे कबाड़ और वायरिंग में आग लगने से हुआ था। आग में एक महिला झुलस गईं।
विज्ञापन

तलाक महल मुन्नापुरवा निवासी मोहम्मद फैजल की छह मंजिला इमारत है। यहां मो.फहीम, मो.शादाब, मो.शानू, मो.इम्तियाज, मो.रहीस, मो.एहसान और शबीना बानो समेत कई परिवार रह रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 4:34 बजे लिफ्ट डक्ट में रखे कबाड़ और बिजली की वायरिंग में अचानक आग लग गई। डक्ट के रास्ते धुआं तेजी से सभी मंजिलों में फैल गया, जिससे अलग अलग फ्लैट में रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर स्टेशन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही डक्ट में पानी डालकर आग और धुएं पर नियंत्रण शुरू किया। करीब 21 मिनट के अभियान के बाद सुबह 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने प्रभावित इमारत और बगल की बिल्डिंग के बीच करीब तीन फीट की दूरी पर सीढ़ी लगाई और एक-एक कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोग छत के रास्ते पड़ोसी इमारत में पहुंचे। महिलाओं और बच्चों को पहले सुरक्षित निकाला गया। हादसे में तस्रीना नाम की महिला के हाथ और पैर झुलस गए। उन्हें उर्सला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग के कारण इमारत में भरा धुआं करीब चार घंटे में बाहर निकल सका।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो घनी आबादी वाले इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
बिजली आने के कुछ मिनट बाद हुआ धमाका
इमारत के मालिक मो.फैजल ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे बिजली चली गई थी। गर्मी के कारण वह और मोहल्ले के कई लोग बाहर बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई और कुछ ही देर में पास के बिजली पोल से तेज धमाके की आवाज आई। इसके तुरंत बाद लिफ्ट के डक्ट से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed