{"_id":"6952d6ddb75a3f084b06f8af","slug":"25-lakh-extortion-money-demanded-from-nri-report-on-cps-order-kanpur-news-c-362-1-ka11013-138441-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनआरआई से 25 लाख की रंगदारी मांगी, सीपी के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनआरआई से 25 लाख की रंगदारी मांगी, सीपी के आदेश पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में अप्रवासीय भारतीय (एनआरआई) ने एक अधिवक्ता पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। विरोध पर आरोपी ने उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मूलरूप से मेरठ के इस्लामाबाद आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद अफरोज रफी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वह अजरबैजन देश में रह रहे हैं। कुछ साल पहले उन्होंने चकेरी के अयोध्या विहार फेस टू में जमीन खरीदी थी। सदानंद नगर निवासी अधिवक्ता दिनेश आर्या ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। निर्माण कराकर किरायेदार को भी रख दिया। दो माह पहले जब उन्हें अवैध कब्जे की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी से संपर्क कर विरोध किया। इस पर आरोपी ने जमीन खाली करने के नाम पर 25 लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से गुहार लगाई। पीड़ित का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिस कमिश्नर से जमीन वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।