फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 crores will be invested on IIT's innovative startups

Kanpur News: आईआईटी के इनोवेटिव स्टार्टअप पर होगा 25 करोड़ का निवेश

Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
25 crores will be invested on IIT's innovative startups
आईआईटी कानपुर और अमेरिका कंपनी के साथ हुआ एमओयू। - फोटो : संस्थान
कानपुर। रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में लगे आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप को अब अमेरिका की कंपनी फॉक्सहॉग वेंचर्स कॉर्प का सहयोग मिला है।
विज्ञापन


इसके तहत आईआईटी के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) में कार्य कर रहे इनोवेटिव स्टार्टअप पर सीएसआर के तहत 3.5 मिलियन डॉलर (25 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा। कंपनी और आईआईटी के बीच हुए समझौते से स्टार्टअप अधिक प्रभावी व मजबूत होंगे।
विज्ञापन


आईआईटी के एसआईआईसी के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि फॉक्सहॉग वेंचर्स कॉर्प के सीईओ तरुण पोद्दार ने एक विशेष सीईओ फंड की स्थापना की है। इससे नए स्टार्टअप को रिसर्च में सहयोग के लिए अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंड देने से पहले तरुण पोद्दार ने आईआईटी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने रक्षा, एयरोस्पेस, एग्रीटेक और सतत विकास के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप के उत्पाद और तकनीक का निरीक्षण किया था। उन्होंने फॉक्सहॉग के सीईओ बनने तक की यात्रा को साझा करने के साथ आईआईटी के स्टार्टअप में रुचि भी दिखाई थी।


उन्होंने कहा था कि नवाचार में जीवन और राष्ट्र को बदलने की शक्ति है। रक्षा, एयरोस्पेस, सतत विकास व कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में अत्यधिक संभावनाएं नजर आ रही हैं। प्रो. फिलिप ने कहा कि यह साझेदारी भारत की तेज विकास यात्रा में उत्पाद आधारित नवाचारों को बढ़ाएगी। इस समझौते से तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं वाले स्टार्टअप को चिह्नित कर प्रभावी बनाया जाएगा।

इन क्षेत्र में होगा उपयोग

सीएसआर फंड का उपयोग मुख्य रूप से रक्षा, एयरोस्पेस, एग्रीटेक और सतत विकास से जुड़े स्टार्टअप के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed