फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 bighas of village society land was freed from encroachment in Duwari.

Kanpur News: दुवारी में ग्राम समाज की 25 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

Sat, 07 Mar 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
25 bighas of village society land was freed from encroachment in Duwari.
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुवारी में ग्राम समाज की करीब 25 बीघा जमीन शनिवार को कब्जा मुक्त कराई गई। पुलिस बल की मौजूदगी में नायब तहसीलदार गजनेर ने बोई गई गेहूं की फसल नष्ट करा दी।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों में दुवारी में गाटा संख्या 154 में ऊसर बंजर भूमि दर्ज है। ग्राम प्रधान रेखा सिंह ने करीब पच्चीस बीघे सरकारी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर गेहूं व सरसों की फसल बोने की शिकायत की गई थी। इसकी जांच कराई गई तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

इसपर शुक्रवार को नायब तहसीलदार विक्रम के नेतृत्व में कानूनगो संतोष, अजय सिंह, लेखपाल सोनी सिंह व रमाकांत श्रीवास्तव की राजस्व टीम और गजनेर, अकबरपुर व रनियां थाना पुलिस तीन बुलडोजर व तीन ट्रैक्टर लेकर पहुंची। इसके बाद सरकारी जमीन पर उगाई गई गेहूं की फसल नष्ट करा भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि सरसों की फसल मौके पर नहीं मिली। ऊसर बंजर भूमि पर गेहूं बोकर कब्जा का प्रयास किया गया था। गेहूं की फसल ठीक से उगी भी नहीं थी। शिकायत के क्रम में बुलडोजर से उगी फसल नष्ट कराकर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। इधर कब्जे के आरोपी पक्ष के गोपाल शुक्ला ने बताया कि यह जमीन उनकी पैतृक जमीन है। कई पीढ़ियां यहां खेती करती रहीं। यह जमीन कोऑपरेटिव सोसाइटी समिति के नाम दर्ज थी जिसमें दादा सदस्य थे। वर्ष 1980 में समिति से हटने के बाद जमीन पर उनका नाम आया लेकिन गाटा संख्या गलत दर्ज हो गई। मामला हाईकोर्ट व राजस्व परिषद में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि कोई नोटिस भी नहीं दी गई और फसल नष्ट करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed