फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   242 people lost their lives in 9 months, 18 black spots

Kanpur News: 9 माह में चली गई 242 लोगों की जान, 18 ब्लैक स्पॉट

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
242 people lost their lives in 9 months, 18 black spots
कानपुर देहात। प्रशासन और एनएचएआई की लापरवाही की वजह से सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही हैं। बीते नौ माह में जिले में 347 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 242 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। इसके अलावा जिले में 18 ब्लॉक स्पॉट हैं। जिस पर अभी तक सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के जीवन को बचाने के लिए सरकार बेहद चिंतित है। इस वजह से हर साल करोड़ों रुपये की सड़क बनवाने के साथ यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन अधिकारी अभियान को सिर्फ कागजों में ही समेट देते हैं। इस वजह से लोगों को नियमों की जानकारी नहीं हो पाती और हादसे होते रहते हैं। सरकार की ओर से संचालित आईरेड एप में दर्ज आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 से अभी तक 347 सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें से 242 लोगाें को अपनी जान गवानी पड़ी है। सबसे ज्यादा मौत भोगनीपुर थाना क्षेत्र में हुए हैं। जबकि सबसे कम मौत बरौर थाना क्षेत्र में हुई है। ज्यादातर हादसे अवैध कट, गाड़ी पर नियंत्रण न रख पाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, सड़क किनारे खड़े होने वाले ट्रक से भिड़ कर हुए है। इसके अलावा जिले के 18 ब्लॉक स्पाॅट में लगातार हादसे हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में जान जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि हादसों को कम करने के लिए सड़क, ब्रेकर, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन

---------
नवीपुर में लोगों ने बना दिया अवैध कट, उल्टी दिशा से आते वाहन
कानपुर-झांसी हाईवे में नवीपुर के पास हाईवे की सड़क को पार करने के लिए लोगों ने अवैध कट बना दिया है। प्रतिदिन इसी से बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। इसके अलावा माती से नवीपुर की ओर आने वाले वाहन उल्टी दिशा से होकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हर माह होती बैठक, नहीं होती कार्रवाई
हर माह सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में होती है, लेकिन यहां पर हुई चर्चा सिर्फ बैठक में ही खत्म हो जाती है। यही वजह से पिछले दिनों चला सड़क सुरक्षा माह सिर्फ कागजों में ही सिमट गया है।
------
किसी थाना क्षेत्र में कहा हैं ब्लैक स्पॉट
मूसानगर थाना क्षेत्र के बीआरडी मूसानगर, सिकंदरा थानाक्षेत्र में खोजाफूल, मूढ़ा देव, मदनपुर, रनियां थानाक्षेत्र में रनियां हाईवे हीरो शोरूम से थाना के आगे ओवरब्रिज तक, अकबरपुर थानाक्षेत्र में लालपुर, गौरियापुर, बाराजोड से टोल तक, अकबरपुर ब्रिज से एआरटीओ दफ्तर तक, माती तिराहा, नवीपुर पेट्रोल पंप के आसपास, जैनपुर, भोगनीपुर थानाक्षेत्र में चौरा बाजार, मावर मजारकट, पटेल चौक पुखरायां, छतैनी, नथुआपुर, सुजगवां।
-------
किसी थानाक्षेत्र में कितने लोगों की गई जान
अकबरपुर 28
अमराहट 02
बरौर 02
भोगनीपुर 36
देवराहट 2
डेरापुर 12
गजनेर 10
मंगलपुर 17
मूसानगर 08
राजपुर 05
रनियां 31
रसूलाबाद 32
रूरा 18
सट्टी 06
शिवली 14
सिकंदरा 19
-------
केस एक
9 नवंबर को बाइक सवार दो युवक रायपुर से रनियां की तरफ आ रहे थे। रनियां थाने के पास ब्लैक स्पॉट पर लोडर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई थी।
-----
केस दो
सिकंदरा थानाक्षेत्र के ब्लैक स्पॉट में खोजा फूल गांव के पास 18 मई को ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सिकंदरा सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

--
एनएचएआई में जहां भी अवैध कट हैं। उसे काफी हद तक बंद करवा दिया गया है। कुछ लोग जबरन डिवाइडर तोड़ कर आवाजाही करने लगते हैं। उनसे अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें।
-अमन रोहिल्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed