फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24 animal died in cow shelter at etawah

सीएम योगी के सख्त तेवराें का नहीं असर, 24 गोवंशों की मौत पर इटावा के एसडीएम बोले मुझे नहीं जानकारी

Wed, 17 Jul 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 17 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
24 animal died in cow shelter at etawah
धूप में खड़े भूखे प्यासे गोवंश - फोटो : अमर उजाला

गोवंशों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी के तेवर काफी सख्त नजर आ रहे हैं पर इनका अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। शायद यही वजह है कि 24 गोवंशों की मौत के बाद भी एसडीएम सदर को इसकी जानकारी तक नहीं है।

विज्ञापन


इटावा की परैली रमायन गोशाला में तीन दिनों में 24 और गोवंशों ने दम तोड़ दिया है। 13 से अधिक गोवंश बीमार हैं। गोशाला समिति के उपाध्यक्ष की मानें तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भी नहीं आते हैं। प्रशासन के आंकड़ों में अब तक यहां दो सौ गोवंशों की मौत हो चुकी है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह संख्या छह सौ से ज्यादा है।
विज्ञापन


परैली रमायन जिले की सबसे बड़ी गोशाला है। इसमें इस समय एक हजार से अधिक गोवंश बंद हैं। ग्रामीणों की मानें तो इन गोवंशों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बारिश में परिसर का बड़ा हिस्सा दलदल में तब्दील हो चुका है। चारे की कमी और बीमारियों के कारण पिछले दो-तीन दिनों में 24 गोवंशों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 13 से अधिक गोवंश बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन के आंकड़ों में अब तक 200 गोवंश दम तोड़ चुके  हैं, ग्रामीणों का दावा अब तक मर चुके हैं 600 से अधिक गोवंश

प्रशासन के आंकड़ों में इस गोशाला में अब तक 200 गोवंशों की मौत हो चुकी है। जबकि, नगला हरी के अमित और अनुज का कहना है कि गोशाला में अब तक 600 से अधिक गोवंशों की जान जा चुकी है। सभी गोवंशों के शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया गया है। 

भाजपा नेता मनीष यादव पतरे गोशाला संचालन समिति के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने भूसे का भुगतान नहीं किया है। जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है वे कभी गोशाला नहीं आते हैं। तीन-तीन लाख की लागत से 11 टिनशेड लगे हैं। इसमें केवल पांच लाख का ही भुगतान हुआ है।

पैसा कहां जा रहा है, अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने कहा परौली रमायन गोशाला में गोवंशों के मरने की जानकारी मुझे नहीं मिली है। जानकारी करवाकर दिखवाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डीएस राजपूत बोले तीन चार दिन पहले अलग-अलग तारीखों में चार गोवंशों की मौत हुई थी। उन्हें दफन कर दिया गया था। कल और आज गोवंशों के मरने की कोई सूचना नहीं मिली। भूसा का भुगतान बसरेहर बीडीओ को किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed