फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 lakh stolen from a teachers empty house thieves entered inside by jumping over the main gate

Auraiya: शिक्षक के सूने घर से 23 लाख की चोरी, मैन गेट फांदकर अंदर पहुंचे थे चोर, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Nov 2024 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 12:10 PM IST
सार

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाया। मेन गेट फांदकर अंदर घुसे चोर 23 लाख रुपये के जेवर-नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
23 lakh stolen from a teachers empty house thieves entered inside by jumping over the main gate
शिक्षक के सूने मकान में चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में शिक्षक के सुने घर में चोरों ने 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात और तीन लाख की नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार की देर रात घर पहुंचे मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

क्षेत्र के बिधूना-किशनी मार्ग पर स्थित नशेड़ी पुलिया के समीप रठगांव में शिक्षक सीपू का मकान है। सीपू के पिता रामकिशन शर्मा भी शिक्षक हैं। सीपू के पिता नंदकिशोर की तबीयत खराब होने के चलते 19 नवंबर को घर में ताला लगाकर शिक्षिका कानपुर अस्पताल उपचार करने के लिए गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार के शाम लगभग सात बजे जब वह घर लौटी, तो अंदर कमरों में लगे ताले टूटे पाए और सामान बिखरा पाया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। देर रात को ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पीड़िता मकान मालिक सीपू ने बताया कि चोर मैन गेट फांदकर घर में अंदर आए और कमरे में लगे ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफडी के रुपये लाकर घर में रखे गए थे
पीड़िता ने बताया कि चोरों ने घर में रखें 20 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी की जेवरात और तीन लाख रुपए नगद चोरी हुए है। सीपू ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही एफडी के रुपये लाकर घर में रखे गए थे। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में खलबली मची हुई है, तो वहीं पुलिस भी चोरी के खुलासे में जुट गई है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरे
घटना की जानकारी पर देर रात को ही क्षेत्राधिकार बिधूना भारत पासवान कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकार बिधूना ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरे हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed