फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.28 lakh rupees were stolen from the account after opening the APK file

Kanpur News: एपीके फाइल खोलने पर खाते से उड़ गए 2.28 लाख रुपये

Tue, 19 Aug 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
2.28 lakh rupees were stolen from the account after opening the APK file
कानपुर। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एपीके फाइल के जरिए ठगी करने का तरीका साइबर ठग इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चकेरी थानाक्षेत्र में सामने आया है। इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर को फतेहपुर के एक ग्रुप में जोड़ा गया। फिर एपीके फाइल ग्रुप में डाली। जैसे ही उन्होंने फाइल को खाेला तो उनके खाते से दो बार में 2.28 लाख रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


गायत्री नगर सनिगवां रोड निवासी अजीत सिंह एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फतेहपुर के रहने वाले ग्रुप एडमिन अंशुमान सिंह, रवि गौतम ने बिंदकी विधानसभा क्षेत्र नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। 14 अगस्त को ललित चंदेल नाम के युवक ने ग्रुप में एक एपीके फाइल डाली। जब उन्होंने फाइल को देखने के लिए क्लिक किया तो उनके पास बैंक के एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। इस पर उन्हें साइबर ठगी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल दोबारा खोला तो उनके पास खाते से दो बार में 2.28 लाख रुपये निकल जाने का मैसेज आया जिसे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पहले साइबर सेल में शिकायत की फिर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से किस खाते में रुपये भेजे गए हैं इसका पता लगवाया जा रहा है। ठगी करने वाले का भी पता लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed