फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तीन लाख के मवेशी हांक ले गए

तीन लाख के मवेशी हांक ले गए

Mon, 05 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
तीन लाख के मवेशी हांक ले गए
औंग(फतेहपुर)। शिवराजपुर गांव से शनिवार रात चोर तीन किसानों के घर के बाहर बंधे मवेशी चुरा ले गए। कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ित थाने में तहरीर देने पहुंचे। पुलिस खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शिवराजपुर निवासी शारदा प्रसाद तिवारी, गुड्डू बाल्मीक व पड़ोसी गांव शगुनापुर के सुंदर पाल की भैंस चोरी हुई हैं। पीड़ितों ने बताया कि रात को ठंड पड़ने की वजह से घर के अंदर सोए थे। मवेशी घर के बाहर बंधे थे। रात करीब 12 बजे तक मवेशी बंधे देखे थे। उसके बाद गहरी नींद में वे लोग सो गए। जिसके बाद ही मवेशी चोरियों
विज्ञापन


की घटनाएं हुई। पीड़ित शारदा ने बताया कि उसके खूंटे से तीन भैंस बंधी थी। जिसमें एक खेत में सुबह चरते मिले। दो भैंस चोर चुरा ले गए हैं। सुंदर पाल की एक भैंस और गुड्डू की तीन भैंस चोरी हुई हैं। प्रधान सूरजपाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को फोन पर जानकारी दी गई। औंग थाने के दो कांस्टेबल आए थे। पूछताछ के बाद वापस लौट गए। पहले भी गांव में कई बार मवेशी चोरी हो चुके है। पुलिस ने कभी बरामदगी की कार्रवाई नहीं की। गांव के बाहर टीले के पास बड़े वाहन के टायर के निशान मिले हैं। जानवरों का गोबर भी पड़ा मिला है। जिससे स्प्ष्ट है कि मवेशी वाहन से चुराकर आरोपी भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख के मवेशी हांक ले गए चोर
- लोडर जैसे वाहन से ले जाने का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed