{"_id":"5bd4a0f5bdec2269317c8e92","slug":"21540661493-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से जा भिड़ी डीसीएम, चालक व खलासी की मौत -AMBEDKAR NAGAR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से जा भिड़ी डीसीएम, चालक व खलासी की मौत -AMBEDKAR NAGAR
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद/उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास लखनऊ की तरफ जा रही आलू लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक व खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह डीसीएम में फंसे चालक व खलासी के शव बाहर निकाले।
फैजाबाद की कोतवाली रुदौली के मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी फकरे आलम (40) पुत्र मो. अजीम डीसीएम चालक था। उसके साथ पड़ोसी गांव परसौली के अकील (28) पुत्र मो. मोइन खलासी का काम करता था। शुक्रवार की रात दोनों डीसीएम पर कन्नौज के एक कोल्ड स्टोर से आलू लादकर एक्सप्रेस-वे के रास्तेे फैजाबाद के रुदौली आ रहे थे।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ में खंभौली गांव के निकट बनी हवाई पट्टी पर पत्थर लदा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान डीसीएम उससे भिड़ गई। हादसे मेें दोनों की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल अरविंद सिंह ने डीसीएम का केबिन कटवाकर दोनों को बाहर निकलवाया। डीसीएम मालिक ने इत्तफाकिया हादसा होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में चालक फकरे आलम की मौत से पत्नी व बच्चे बेहाल हैं। फकरे गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं, खलासी अकील भाईयों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सम्मोबानों व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।