{"_id":"59b9863f4f1c1b29688b468a","slug":"21505330751-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर राममंदिर बनेगा: संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर राममंदिर बनेगा: संगीत सोम
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उरई।
मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर जरूर बनेगा। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। इसलिए आज नहीं तो कल उन्हें भी टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विधायक सोम इंद्रा स्टेडियम में दीनदयाल शताब्दी वर्ष पर चल रहे खेलकूद की प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि आए हुए थे। उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कालेज की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई होगी। प्रदेश में अब इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश विकास क ी ओर बढ़ रहा है। सरकार ने अपने पांच माह के कार्यकाल में हर वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। सरकार ने किसानों का दर्द समझते हुए उन्हें कर्ज माफी योजना की सौगात दी है। गुंडे, माफियाओं का राज खत्म हुआ है। प्रदेश में व्यापारी व महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित हैं। आने वाले समय में प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर राम अनुग्रह सिंह राजावत, आकाश महाराज, अमित गौतम, देवेंद्र दाऊ, गणेश दत्त गिरी, श्याम सोनी आदि नेता मौजूद रहे।
विधायक ने भी जड़ा चौका
क्रिकेट प्रतियोगिता का टॉस उछालकर शुभारंभ करने के बाद विधायक संगीत सोम ने स्वयं बल्ला लेकर मैच की पहली गेंद खेलते हुए जोरदार चौका जड़ा तो स्टेडियम में तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन
उरई जेल की भी रही चर्चा
दंगे के आरोप लगने के वक्त विधायक संगीत सोम को उरई जेल में ही रखा गया था। तब से सरकार बनने के बाद जब वे पहली बार उरई आए तो उनके समर्थकों के बीच जेल के दिनों की भी चर्चा होती रही।
कोर्ट के आदेश से बनेगा रामलला का भव्य मंदिर
-विधायक सोम ने जताई टीम योगी में शामिल होने की उम्मीद