फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी

शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी

Tue, 08 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी
शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शहर के रामकुंड के पास शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। सीओ सिटी की सूचना पर फायरब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख का सामान जल गया। हादसे के वक्त परिवार रिश्तेदारी में गया था।
शहर के जेल रोड स्थित रामकुंड के तालाब के पास शाकिर अली पुत्र हामिद अली परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ शहर में रहने वाले रिश्तेदार हबीब खां के यहां गए थे। शाकिर के जाने के कुछ देर बाद उनके मकान में आग लग गई।
विज्ञापन


धुआं निकलता देखकर घर के बाहर भीड़ लग गई। कुछ ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने शाकिर अली के साथ पुलिस को सूचना दी। उधर से गुजर रहे सीओ सिटी भी मकान में आग लगी देख रुक गए। उन्होंने फोन कर फायरब्रिगेड को को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में फायरब्रिगेड पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर दमकलकर्मी मकान में घुसे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच शाकिर भी परिवार के साथ पहुंच गए। आग से टीवी, फ्रिज, कूलर, समेत अलमारी में रखे कपड़े, नगदी, जेवर और जरूरी कागजात जल गए थे। शाकिर ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि मकान में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।



नगदी और जेवर सहित दो लाख का सामान जला
दमकल कर्मियों ने एक घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed