फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.12 lakh voters missing, over 3 lakh shifted to other cities

Kanpur News: 2.12 लाख मतदाता गायब, तीन लाख से अधिक दूसरे शहरों में शिफ्ट

Thu, 04 Dec 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
2.12 lakh voters missing, over 3 lakh shifted to other cities
कानपुर। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने मतदाता सूची की गंभीर खामियों की पोल खोल दी है। बीएलओ के घर-घर सत्यापन में 3.20 लाख से अधिक मतदाता ऐसे मिले हैं जो दूसरे शहरों में शिफ्ट हो चुके हैं। 212822 मतदाताओं का अता-पता नहीं मिला है। 94 हजार मृतक मिले हैं। जिले में कुल पंजीकृत मतदाता लगभग 35.38 लाख हैं। अभी तक 24.67 लाख मतदाताओं का गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुका है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग एसआईआर को लेकर काफी सख्त है। जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का 69.74 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अभी सात दिन और शेष बचे जिसमें सभी प्रपत्रों को जमा कराना है। विभिन्न बीएलओ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक डबल नाम, बोगस, शिफ्टेड और मृतक वोटर मिले हैं। कई लोग शहर में नौकरी, पढ़ाई या व्यापार के लिए रहते हैं और यहां वोटर बन गए थे लेकिन अब एसआईआर के चलते उनके सामने एक ही स्थान पर वोटर बने रहने की बाध्यता है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग अपने मूल गांव, नगर पंचायत या दूसरे जिलों के पते से प्रपत्र भर रहे हैं। इससे शहर की मतदाता सूची से उनके नाम हटने तय हैं।
विज्ञापन


सत्यापन में यह भी सामने आया कि 320917 मतदाता दूसरे शहरों में शिफ्ट हो चुके हैं। 212822 मतदाता गायब मिले हैं। पते पर नहीं मिले हैं। 94718 मृतक मतदाताओं के नाम भी सूची में बरकरार थे। इन सभी को अब ‘गैरहाजिर फाउंड’ की श्रेणी में चिह्नित किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि एसआईआर अभियान से साफ हुआ है कि शहर में रहने वाले हजारों लोग अन्य जिलों के मूल निवासी हैं। अभियान समाप्त होने के बाद जिले की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा वार मृतक और शिफ्ट मतदाताओं की संख्या

विधानसभा मृतक शिफ्टेड
बिल्हौर 14368 29357
बिठूर 8473 21865
कल्याणपुर 8673 34978
गोविंदनगर 7420 39491
सीशामऊ 7021 23936
आर्यनगर 13230 37410
किदवईनगर 7996 44400
कानपुर कैंट 8444 68123
महाराजपुर 12659 37267
घाटमपुर 6434 15560
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed