फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   211 participated in the job fair, 156 were selected

Kanpur News: रोजगार मेले में 211 ने किया प्रतिभाग, 156 का हुआ चयन

Sat, 30 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
211 participated in the job fair, 156 were selected
कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी लेते अभ्यार्थी। स्रोत: सूचना विभाग
कानपुर देहात। सेवायोजन कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को अकबरपुर स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया गया। निजी क्षेत्र की आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 211 अभ्यर्थियों में 156 का चयन किया है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी ने बताया कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें युवा अपने कौशल के अनुसार आवेदन कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी प्राप्त करते हैं। बताया कि शुक्रवार को अकबरपुर में रोजगार मेला लगाया गया था। इसमें अलग-अलग क्षेत्र से आठ कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने साक्षात्कार कर कौशल के अनुसार 156 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। महाविद्यालय के निदेशक ओमनरायण त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने से जिले के विकास को भी बल मिलता है। प्राचार्य पीके मिश्रा, शिक्षक अनिल द्विवेदी, सेवायोजन कार्यालय से अनुज यादव, तेज प्रताप, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed