फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   211 beneficiaries will soon get house

211 लाभार्थियों को जल्द मिलेगा पक्का घर

Tue, 01 Jun 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
211 beneficiaries will soon get house
कानपुर देहात। झोपड़ी या कच्चे घरों में रहने वाले गरीब परिवारों का पक्की छत का सपना जल्द पूरा होगा। कोविड की दूसरी लहर की वजह से आवासों की चाभी का वितरण नहीं हो सका। हालात अब सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पर डूडा 211 लाभार्थियों को पक्का घर देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत झींझक में 400 फ्लैट बने हैं। वहीं रसूलाबाद में 216 आवास बनाए गए हैं। झींझक में आवास आवंटन के लिए 150 लाभार्थियों का चयन पूर्व में करा लिया गया है। सत्यापन भी हो गया है। अब आवासों की चाभी देना बाकी है।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद में 61 लाभार्थियों को आवास दिया जाना है। कोविड-19 के चलते आवास आवंटन नहीं किया जा सका। अब फिर से लाभार्थियों को आवास आवंटन की तैयारी हो रही है। माती स्थिति डूडा कार्यालय में आवंटन पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी या कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवारों का चयन कर लिया गया है। कोविड की वजह से आवास आवंटन नहीं हो सका। अब तैयारी की जा रही है। तारीख तय होने पर आवंटन प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिए जाएंगे। - हर्ष अरविंद, पीओ डूडा
झींझक में 210 गरीबों को मिल चुके आवास
कांशीराम आवासों में झींझक के 210 पात्रों को पूर्व में घर दिए जा चुके हैं। पहले चक्र में 112 व दूसरे चक्र में 98 लोगों को पक्का घर दिया गया। वहीं रसूलाबाद में 114 लाभार्थियों को आवास दिए गए हैं।

बारिश से पहले मिले आवास
लाभार्थी बारिश से पहले आवास चाहते हैं। उनका कहना है कि बारिश शुरू हो गई और आवास नहीं मिला तो झोपड़ी व कच्चे मकान में दिक्कत उठानी पड़ेगी। घर गिरी का खतरा भी रहता है। झींझक के श्रीनगर की खातून बेगम, शंकर गंज के राधेश्याम, द्वारिकागंज की बबली और सम्राट अशोक नगर की सोनी कहती हैं कि काफी दिनों से पक्का मकान मिलने की आस लगाए हैं। अफसर कई बार पूछताछ और जांच कर गए हैं। बारिश से पहले आवास मिल जाए यही उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed