फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   204 Pradhan to take oath today through virtual medium

204 प्रधान वर्चुअल माध्यम से आज लेंगे शपथ

Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
204 Pradhan to take oath today through virtual medium
कानपुर देहात। जिले में ब्लॉक स्तर पर 204 नवनिर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से आज शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के लिए संबंधित एसडीएम व अन्य अफसर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचेंगे। वहां से प्रधानों को ऑनलाइन जोड़कर शपथ दिलाई जाएगी। वहीं अन्य 414 को ग्राम पंचायतों के गठन के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के दस ब्लॉकों की 618 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 204 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम सदस्यों का ही कोरम पूरा हो सका है। मंगलवार को इन नवनिर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर आरओ की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाने की तैयारी हो चुकी है। अलग-अलग ब्लॉक वार संबंधित अधिकारी प्रधानों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर-सरवनखेड़ा में सबसे कम संगठित ग्राम पंचायतें
कानपुर देहात। डीपीआरओ ने बताया कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों व प्रधान पद के दावेदारों ने ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन में ध्यान नहीं दिया। इससे जिले में 414 ग्राम पंचायतों का कोरम तक पूरा नहीं हो सका। अकबरपुर व सवरखेड़ा में 12-12, राजपुर में 14, डेरापुर में 16, झींझक में 21,अमरौधा में 23, संदलपुर व मलासा में 25-25, रसूलाबाद व मैथा ब्लॉक में 28-28 ग्राम पंचायतों में ही दो तिहाई ग्राम सदस्यों का कोरम पूरा हो सका।
संदलपुर में एसडीएम, सरवनखेड़ा में तहसीलदार दिलाएंगे शपथ
संदलपुर/सवनखेड़ा। संदलपुर ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में 25 व सरखनखेड़ा ब्लॉक में 51 के सापेक्ष 12 प्रधानों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। ब्लॉक में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानों को घर बैठे वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाने का कार्यक्रम रखा गया है। संदलपुर में एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव व सरवनखेड़ा में अकबरपुर के तहसीलदार संजय गुप्ता शपथ दिलाएंगे।
पुखरायां में 47 प्रधान लेंगे शपथ
पुखरायां। पंचायती राज व्यवस्था के पुनर्गठन के बाद पहली बार निर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। वहीं कोरम पूरा न होने के कारण विकास खंड अमरौधा व मलासा की 129 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 47 प्रधान आज शपथ ले सकेंगे। विकास खंड अमरौधा की 64 ग्राम पंचायतों व मलासा की 65 ग्रामपंचायतों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए गए थे।

इनमें से अमरौधा की 23 और मलासा की 24 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने पर निर्वाचित प्रधानों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। बीडीओ भगवान सिंह चौहान ने बताया कि कोराना संक्रमण के चलते पहली बार प्रधान पद की शपथ वर्चुअल होगी। ब्लॉक मुख्यालय पर सांकेतिक रूप से एक प्रधान को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं गांवों के पंचायत भवन में शेष प्रधानों को पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed