{"_id":"5b0eebd84f1c1b9c6e8b55f7","slug":"201527704536-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के रिहायशी इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के रिहायशी इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के पास स्थित ओवरहेड टैंक की राइजिंग लाइन (पानी का बहाव नियंत्रित करने वाली सप्लाई लाइन) फटने से बुधवार को घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राइजिंग लाइन ठीक होने में दो दिन का समय लगेगा। इस दौरान शहर के बजाजा, ग्वालटोली, गोला कोहना समेत करीब 12-13 मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी।
फतेहगढ़ ओवरहेड टैंक से बजाजा, ग्वालटोली, गोला कोहना समेत करीब 12-13 मोहल्लों पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बुधवार को राइजिंग लाइन फटने से इन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इन मोहल्लों के हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। इसी के साथ जिन घरों में सबमसर्बिल चले। वहां भी पानी भरने के लिए लोगों की
भीड़ रही। पेयजल आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना रोजा रखने वाले लोगों को करना पड़ा। रोजा रखे अफजल, मासूम अली, असगर और इमरान आदि का कहना है कि पानी न आने से हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा। पता चला है कि दो दिन आपूर्ति और ठप रहेगी। ऐसे में दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों का कहना था कि भीषण गर्मी में बगैर पानी के कोई काम भी तो नहीं होता है। नगर पालिका जलकल विभाग के जोन प्रभारी सुहेल अली खां ने बताया कि राइजिंग लाइन की मरम्मत चल रही है। ठीक होने में दो दिन का समय लग सकता है। इसलिए दो दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी।
जलकल विभाग के जोन प्रभारी सुहेल अली खां ने बताया दो दिन पानी की सप्लाई न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रयास किया जा रहा है कि कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से व्यवस्था कर पानी की सप्लाई दी जाए, जिससे कि लोग घरों में पानी स्टोर कर सकें। उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर मोहल्लों में पानी से भरे टैंक भी भेजे जाएंगे।
शहरी इलाकों में दो दिन ठप रहेगी पानी की सप्लाई
स्टेडियम के पास ओवरहेड टैंक की राइजिंग लाइन फटी, ठीक करने में दो दिन का समय लगेगा
शहर के बजाजा, ग्वालटोली, गोला कोहना समेत करीब 12-13 मोहल्लों में लोगों को संकट से पड़ेगा जूझना
अमर उजाला ब्यूरो