{"_id":"5b0af67d4f1c1b8c6e8b4f30","slug":"201527445117-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसा रहा सूरज, पारा पहुंचा 48 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसा रहा सूरज, पारा पहुंचा 48 के पार
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी में सूर्य के तेवर तल्ख होते जा रहा हैं। रविवार को पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा छाया रहता है। नौतपा के तीसरे दिन रविवार को अधिकतम तापमान 48.5 रहा न्यूनतम 28.5 रहा।
तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए डाक्टर भी सभी को सलाह दे रहे हैं। शहर के डा.सुरेंद्र अग्रवाल व जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा.एचसी अग्रवाल ने बताया कि इस गर्मी से सबको बचने की जरूरत है। तेज धूप में जरूरी काम पर ही घर से निकलें।
धूप से अचानक बेहद ठंडे स्थान पर न जाएं। तत्काल ठंडा पानी न पीएं। चेहरे व बदन को ढककर निकलें। ग्लूकोज व नीबू पानी का इस्तेमाल खूब करें।