{"_id":"5991f1ea4f1c1b72398b4608","slug":"201502736874-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली एसडीएम की सरकारी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली एसडीएम की सरकारी गाड़ी
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला पीडी नगर से एसडीएम हसनगंज की सरकारी गाड़ी चोरी के मामले में कानपुर व फतेहपुर पहुंची पुलिस टीमों को गाड़ी चोरी के मामले में सुराग नहीं लगा। एसडीएम हसनगंज की सरकारी गाड़ी चोरी के मामले में तीन दिन से पुलिस व एसटीएफ की टीमें हलाकान हैं। पुलिस आस-पास जिलों की पुलिस से संपर्क कर गाड़ी ढूंढने के प्रयास में लगी है।
एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल की सरकारी गाड़ी नंबर यूपी 35 जी 0363 टाटा सूमो गोल्ड गाड़ी शनिवार तड़के चोरी हो गई थी। उनकी गाड़ी शहर के मोहल्ला पीडीनगर निवासी चालक श्याम बाबू सविता शुक्रवार रात को अपने घर लेकर चला गया था। शनिवार सुबह गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिली थी। एसडीएम की गाड़ी चोरी के मामले की जानकारी डीजीपी तक पहुंचते ही एसटीएफ सीओ आलोक सिंह कोतवाली पहुंचे थे और गाड़ी की खोज में पुलिस टीमों के साथ कई स्थानों पर छापेमारी भी की थी। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ था। कानपुर व फतेहपुर की बड़ी कबाड़ की दुकानों में पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की टीमें खाली हाथ वापस लौट आईं। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। चिन्हित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।
नही मिली एसडीएम की गाड़ी
कानपुर और फतेहपुर से खाली हाथ लौटीं पुलिस टीमें
गाड़ी खोजने में तीन दिन से हलाकान हैं पुलिस टीमें