फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20,000 voters submitted SIR forms without photo and signature

Kanpur News: 20,000 मतदाताओं ने बिना फोटो व हस्ताक्षर जमा किए एसआईआर फाॅर्म

Sat, 20 Dec 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
20,000 voters submitted SIR forms without photo and signature
कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले में करीब 20 हजार से अधिक मतदाताओं ने गणना प्रपत्र अधूरा भरकर जमा कर दिया है। इस तरह के मामले बिल्हौर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा आए हैं।
विज्ञापन

कई प्रपत्रों में न तो फोटो चस्पा है न हस्ताक्षर और न ही एपिक नंबर सही तरीके से दर्ज किया गया है। ऐसे सभी अधूरे प्रपत्रों को अब ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज कर लिया जाएगा और 26 दिसंबर के बाद संबंधित मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा। कई बीएलओ ने बताया कि कई मतदाताओं ने फोटो देने से साफ इनकार कर दिया जिसकी वजह से प्रपत्र अधूरे रह गए। डाटा फीडिंग के समय इन प्रपत्रों को फोटो अनुपलब्ध के रूप में चिह्नित करना पड़ा। जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35.38 लाख मतदाता हैं। इस अभियान में 2768 बीएलओ और 372 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। अब तक 74.36 प्रतिशत डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अधूरे प्रपत्रों के कारण सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन



मतदाताओं से मांगे जाएंगे दावे और आपत्तियां
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि 26 दिसंबर के बाद अधूरे भरे गए गणना प्रपत्रों की जांच की जाएगी। ऐसे मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दाखिल करने का अवसर दिया जाएगा ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। मतदाता को गणना प्रपत्र पर अपनी हालिया फोटो अनिवार्य रूप से चस्पा करें। हस्ताक्षर अवश्य करें और एपिक नंबर सही-सही भरें ताकि भविष्य में नाम कटने या मतदान से वंचित होने की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा कुल मतदाता डिजिटलाइजेशन प्रतिशत
बिल्हौर 406178 321545 79.16
बिठूर 372066 325525 87.49
कल्याणपुर 367699 242830 66.04
गोविंदनगर 337848 237889 70.41
सीशामऊ 263498 197842 75.08
आर्यनगर 298875 198651 66.47
किदवईनगर 335897 251331 74.82
कानपुर कैंट 366954 240802 65.62
महाराजपुर 459884 334794 72.80
घाटमपुर 329362 279978 85.01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed