फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   200 year old stone statue of Hanuman ji stolen from temple, police station in-charge said  team is engaged in

Fatehpur: मंदिर से 200 वर्ष पुरानी हुनमान जी की पत्थर की मूर्ति चोरी, थाना प्रभारी बोले- तलाश में जुटी है टीम

Sat, 10 Feb 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Feb 2024 03:32 PM IST
सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में मंदिर में रखी 200 वर्ष पुरानी हनुमान जी की मूर्ति को चोर चुरा ले गए। घटना से ग्रामीणों  में काफी आक्रोश है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मूर्ति का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
200 year old stone statue of Hanuman ji stolen from temple, police station in-charge said  team is engaged in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में मंदिर में रखी दो सौ वर्ष पुरानी हनुमान जी की पत्थर की मूर्ति को चोर चुरा ले गए। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक के छोटी धोबिया गांव निवासी गजेंद्र सिंह के मकान के पास एक मंदिर है। यहां रखी 200 वर्ष पुरानी हनुमान जी की पत्थर की मूर्ति को रात में चोर चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

मूर्ति चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुचे दतौली चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया है। पीड़ित गजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 200 वर्ष पहले उनके पूर्वज स्व.रामाधार सिंह ने घर के सामने चबूतरा बनवाकर हनुमान जी की पत्थर की मूर्ति लाकर प्राण प्रतिष्ठा करवाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 30 वर्ष पहले परिवार के सहयोग से चबूतरे के स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर में प्रतिवर्ष 15 फरवरी को वार्षिक पूजा का भी आयोजन किया जाता है। पीड़ित गजेंद्र सिंह ने दतौली चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव को मूर्ति चोरी की तहरीर दिया है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मूर्ति का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed