{"_id":"5d5f86f48ebc3e6c696f3ea0","slug":"20-year-old-girl-body-found-in-farrukhabad-passenger-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पैसेंजर ट्रेन के कंपार्टमेंट में रखे बैग में मिला 20 साल की युवती का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पैसेंजर ट्रेन के कंपार्टमेंट में रखे बैग में मिला 20 साल की युवती का शव, मचा हड़कंप
Fri, 23 Aug 2019 06:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में लावारिश ट्राली बैग होने से प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की मौजूदगी में बैग का लॉक तोड़ा गया, तो उसमें युवती का शव देख सभी सन्न रह गए। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस कानपुर की ओर के सभी स्टेशनों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नंबर 55327 कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर गुरुवार रात करीब 10.45 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन खाली होने के बाद करीब सवा 11 बजे रेलवे का कैरेज स्टाफ ट्रेन की खिड़कियों, मैन दरवाजों, लाइटों को बंद करते हुए पीछे की ओर महिला बोगी के पास कोच संख्या 07487 में पहुंचा, तो दोनों शौंचालयों के बीच एक लाल रंग का बड़ा ट्राली बैग लावारिश हालत में रखा देखा।

लाल रंग की टी शर्ट, लोअर पहने थी युवती, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका
कैरेज स्टाफ ने प्लेटफार्म ट्रेन की जांच कर रहे आरपीएफ दरोगा बीडी शुक्ला, सिपाही सौरभ कुमार मीना और जीआरपी सिपाही धर्मवीर सिंह को सूचना दी। वह वहां पहुंचे। स्टाफ ने उसे हिलाना चाहा, लेकिन वह हिला तक नहीं। आरपीएफ की सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मेमो काटकर आरपीएफ-जीआरपी को दिया।
इसके बाद बैग को प्लेटफार्म पर उतारा गया। सुरक्षा महकमे ने स्टेशन मास्टर के सामने बैग का लॉक तोड़ा, तो युवती की लाश को देखकर सभी सन्न रह गए। अफसरों ने रात में भी घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। शव के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं था। उसके पैर में बिछिया भी थे। लाल रंग की टी शर्ट, काल-सफेद लोअर पहने थी। गले में काले रंग का धागा पड़ा था।
पैरों में चप्पले नहीं थीं। शव के ऊपर तकिया रखा था। शव जीआरपी ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा दिया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही नहीं पुलिस टीमें कानपुर की ओर सभी स्टेशनों के बाहर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। जीआरपी के कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि युवती की शिनाख्त करने में जुटे हैं। इसके बाद खुलासा हो जाएगा। हत्या कैसे की गई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा।