{"_id":"6aaee16f21df13661e054ff3","slug":"20-complaints-resolved-567-petitioners-returned-with-assurances-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149227-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 20 शिकायतों का निस्तारण, आश्वासन लेकर लौटे 567 फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 20 शिकायतों का निस्तारण, आश्वासन लेकर लौटे 567 फरियादी
Sun, 20 Sep 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई हुई। जिलाधिकारी कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कुल 81 शिकायतें सुनीं। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण हो सका। जिले की छह तहसीलों में कुल 587 फरियादी पहुंचे। केवल 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
निम्दापुर उरसान निवासी सुमन देवी ने बताया कि पुत्र राघव कटियार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। दुर्घटना करने वाले वाहन को दो लोगों ने देखा इसके बाद भी वाहन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। एसपी ने जांच का भरोसा दिया। रोहिनी गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव में अपात्र लोगों से सुविधा शुल्क लेकर मुख्यमंत्री आवास दिए जा रहे है। जिलाधिकारी ने बीडीओ को जांच सौंपी।
इधर, लेखपाल संघ के जिला उपाध्यक्ष समीर शुक्ला के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्य सचिव (उत्तर प्रदेश शासन) को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें मुख्य रूप से वेतन विसंगति को दूर करने और विभिन्न भत्तों में वृद्धि की मांग रही। अकबरपुर तहसील सभागार में एसडीएम राजकुमार पांडेय व सीओ संजय सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 150 शिकायतों में केवल एक का निस्तारण हो सका। इधर, शिवम सोनी, रामकुमार गुप्ता व अनिल आदि की मौजूदगी में राज्यपाल काे संबोधित 40 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। इसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्र छात्राओं के भविष्य की सुरक्षा, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस तथा अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ मांग उठाई गई।
विज्ञापन
डेरापुर तहसील में एडीएम दुष्यंत कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। 111 शिकायतें रहीं। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। लक्ष्मणपुर पिलख निवासी सागर सिंह ने बताया कि दो लोग उसकी ट्यूबवेल को जाने वाली 11 केवी विद्युत लाइन में आए दिन फाल्ट कर कनेक्शन काट देते हैं। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। एसडीओ झींझक को जांच सौंपी गई।
राजपुर गांव निवासी प्रतीक्षा राजपूत ने आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयन में अनियमितता का आरोप लगाया। बताया कि मैरिट के आधार पर पात्र होने के बावजूद उसका चयन नहीं किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच सौंपी गई। रसूलाबाद तहसील में एसडीएम अभिषेक कुमार की मौजूदगी में कुल 102 शिकायतें सुनीं गई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण हो सका। मैथा तहसील में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने 73 शिकायतें सुनीं। पांच का मौके पर निस्तारण हो सका।
...................
साहब स्कूल बनवाने के लिए मंगवाई थी ईंटे, जबरन उठाकर बना लिया मकान
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान में कुल 70 शिकायतें आईं। जिनमें से पांच शिकायतें मौके पर ही निस्तारित किया जा सका। बम्हरौली घाट गांव के जयनारायण ने बताया कि ग्रामवासियों ने मिलकर निजी विद्यालय बनवाने के लिए चंदा कर छह हजार ईंटें मंगवाकर एकत्रित किए थे। गांव के एक व्यक्ति ने ईंटें उठाकर अपने मकान में लगवा ली। ग्रामीणों के विरोध करने पर उन्होंने कहा जब स्कूल बनेगा तब ईंट वापस कर देंगे लेकिन अभी तक ईंटें वापस नहीं किए। एसडीएम ने संबंधित को जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। यहां तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश, खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कनौजिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी पुखरायां डॉ. अनूप सचान, अमरौधा के डॉ. गिरिराज आदि मौजूद रहे। (संवाद)