{"_id":"60bd25428ebc3e866132d38d","slug":"20-auto-invoice-for-over-riding-akbarpur-news-knp6326213190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक सवारी बैठाने पर 20 ऑटो का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक सवारी बैठाने पर 20 ऑटो का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर में ऑटो चालक वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। हादसे व कोरोना संक्रमण से बेपरवाह एक ऑटो चालक ने शनिवार को वाहन में 13 सवारियां बैठाईं। अमर उजाला ने इसे फोटो सहित प्रकाशित किया तो रविवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 20 ऑटो का चालान किया गया।
अकबरपुर में ऑटो चालकों की अराजकता चरम पर है। सड़क पर कहीं भी वाहन रोकने के साथ क्षमता से अधिक सवारी बैठाना इनकी कार्यप्रणाली बन गई है। इससे कई बार राहगीर चुटहिल हो चुके हैं। रात में कोरोना कर्फ्यू और दिन में मिली छूट पर ऑटो में केवल दे सवारियां बैठाने की शर्त लागू है। इसके बावजूद ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं।
रूरा, माती, नबीपुर व पुखरायां रूट पर ऑटो चालकों की अराजकता आम है। रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से फोटो समेत क्षमता से अधिक सवारियां ऑटो पर बैठाने की खबर प्रकाशित की। इसको गंभीरता से लेकर यातायात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
रूरा रोड, माती रोड, अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहा, भोगनीपुर व पुखरायां आदि स्थानों पर चेकिंग में क्षमता से अधिक सवारियां ले जाते 20 ऑटो मिले। सभी का चालान काटा गया है। टीएसआई ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 15 बाइक चालकों का भी चालान किया गया।
ऑटो में बैठी सवारियों को दिए मास्क
कानपुर देहात। यातायात पुलिस ने रविवार को चेकिंग कराई तो कई ऑटो में सवारियां बिना मास्क लगाए मिली। टीएसआई ने बताया कि विभाग की ओर से ऑटो में बैठी सवारियों को मास्क दिए गए। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क लगाने के प्रति जागरूक भी किया गया।