{"_id":"5b9e98b1867a557ed20b1bc6","slug":"2-died-including-schoolgirl-in-dcm-van-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः डीसीएम-वैन की भिड़ंत में छात्रा समेत 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः डीसीएम-वैन की भिड़ंत में छात्रा समेत 2 की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बांधमऊ के भदोरियन पुरवा मोड़ पर रविवार सुबह छह बजे वैन और डीसीएम की भिड़ंत में छात्रा और वैन चालक की मौत हो गई। वैन सवार पांच लोग इटावा से कानपुर ट्रिपल सी की परीक्षा देने आ रहे थे। हादसे में वैन सवार चार लोग अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
इटावा के भरथना के मोहल्ला अनवरगंज निवासी फराह और निशा पुत्री सलामुद्दीन, शीलू सक्सेना, शिवम सक्सेना और आरोही पुत्र राजीव सक्सेना रविवार की सुबह पांच बजे किराए की वैन लेकर कानपुर परीक्षा देने के लिए निकले थे। बेला थाना क्षेत्र के बांधमऊ के पास डीसीएम से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक अजय कुमार (35) पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कुमार निवासी पुराना भरथना और फराह (22) पुत्री समालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला बेला थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर बेला पुलिस के अलावा बिधूना कोतवाली पुलिस भी पहुंची और चारों घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से निशा, शीलू, शिवम और आरोही को गंभीर हालत में सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डीसीएम मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। बेला थाना पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर वैन चालक के चाचा अशोक कुमार की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ बेला विष्णु गौतम ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।