फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2 died due to thunderstorm

बिजली गिरने से दो की मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
2 died due to thunderstorm
औरैया। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए शनिवार को हुई बारिश राहत कम मुसीबत ज्यादा लेकर आई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान और महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे फफूंद क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। गांव बरौआ में खेतों पर धान की पौध लगा रही सुनीता देवी पत्नी राजकुमार व गांव की रेनू देवी व उसका पति रामकरन बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से सुनीता देवी की मौत हो गई। रेनू व रामकरन झुलस गए। एक मोर भी मर गया। दूसरी घटना गांव शेरपुर सरैया में हुई। यहां बिजली गिरने से फूलसिंह की भैंस व उसके भाई महाराज सिंह की गाय की मौत हो गई। रानीपुर में रवीश कुमार की तीन बकरियों की मौत हो गई। सुनीता की मौत से पुत्रियों रेशमा व पूनम और विकलांग पुत्र बिरजू का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

उधर अजीतमल तहसील क्षेत्र के सुरायदा गांव में शनिवार दोपहर अरविंद के खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। बिजली गिरने से किसान लल्लन (65) की मौत हो गई। जबकि पास ही रोपाई कर रहे किसान अरविंद यादव (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीएम विजेता ने अस्पताल पहुंचकर घायल अरविंद का हालचाल लिया। एसडीएम ने बताया कि दैवी आपदा के तहत शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed