{"_id":"624604c846b6d239f44d879f","slug":"2-61-lakh-cheated-in-the-name-of-giving-electricity-connection-service-of-contract-employee-terminated-akbarpur-news-knp688626457","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन देने के नाम पर 2.61 लाख ठगे, संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन देने के नाम पर 2.61 लाख ठगे, संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिरहुन गांव के एक युवक से बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी ने चक्की के लिए विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर फर्जी रसीद थमाकर 2.61 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक की शिकायत पर विभाग ने कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी। वहीं, पुलिस संविदा कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिरहुन गांव निवासी मुजीबुर्रहान ने गांव में ही आटा चक्की खोल रखी है। चक्की में विद्युत कनेक्शन के लिए उसने दस मार्च को उपकेंद्र रसूलाबाद में ऑनलाइन आवेदन किया था। वहां से संविदा कर्मचारी ने 261228 रुपये का इस्टीमेट बनाकर उसको दे दिया।
16 मार्च को चक्की संचालन ने इसका भुगतान संविदा कर्मी को दे दिया। इसके बाद कर्मचारी ने संचालक को एक रसीद दी और जल्द कनेक्शन लगने का आश्वासन दिया। जब 24 मार्च तक कनेक्शन नहीं हुआ तो मुजीबुर्रहान ने एसडीओ गौरव द्विवेदी के पास पहुंच समस्या बताई।
विज्ञापन
एसडीओ ने रसीद देखते हुए उसे फर्जी बताया, इसके बाद संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारी कपिल राजपूत को विभाग से हटा दिया गया है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कपिल राजपूत से पूछताछ की गई तो उसने रुपये लेने की बात स्वीकारी है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।