फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1997 nomination papers sold in five blocks

पांच ब्लॉकों में बिके 1997 नामांकन पत्र

Sun, 06 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
1997 nomination papers sold in five blocks
शिवली/संदलपुर/राजपुर/रसूलाबाद। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पड़े पदों पर उपचुनाव के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। शनिवार तक 1997 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है। 12 जून को मतदान व 14 को मतगणना होगी।
विज्ञापन

मैथा विकासखंड की 74 ग्राम सभाओं में 916 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हैं। बीती 26 मार्च को संपन्न हुए पंचायत चुनाव में 485 पंचायत सदस्य ही निर्वाचित हुए थे। जबकि 431 वार्ड सदस्यों के पद खाली रह गए। कोरम पूरा न होने चलते ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों में से केवल 28 प्रधान ही शपथ ले सके। शेष 46 पंचायतें असंगठित रह गई थी।
विज्ञापन

रिक्त पंचायतों में सदस्यों के पदों के लिए 6 जून को को नामांकन होगा। मैथा के एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा ने बताया अभी तक 400 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसी तरह संदलपुर ब्लॉक की 53 ग्राम पंचायतों में 312 सदस्यों के पद रिक्त हैं। शनिवार तक 295 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि 6 जून को नामांकन व 7 को नामांकन पत्रों की जांच कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजपुर ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों में 412 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 450 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं रसूलाबाद ब्लॉक की 91 ग्राम पंचायत में 1167 में सदस्य पद के 575 पद खाली हैं। शनिवार तक 734 नामंकन पत्रों की गई। वहीं डेरापुर ब्लॉक में 118 नामांकन पत्र शनिवार तक बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed