फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   199 youth got jobs in employment fair, Union Minister Smriti Irani gave appointment letters

Kanpur: 199 युवाओं को मिली नौकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिए नियुक्ति पत्र, इन विभागों में हुआ चयन

Sat, 22 Oct 2022 11:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 11:14 PM IST
सार

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल सम्बोधन के बाद नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन
199 youth got jobs in employment fair, Union Minister Smriti Irani gave appointment letters
रोजगार मेले में बच्चों को मिले नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केंद्र सरकार की योजना के तहत शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में जिले के 199 नवयुवकों, युवतियों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को नियुक्ति पत्र दिया।

विज्ञापन

सीएसए के कैलाश भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर देने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धनतेरस के दिन कानपुर सहित अलग-अलग स्थानों पर 10 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इस अवसर पर सांसद सत्यदेव पचौरी, डीआरएम प्रयागराज जोन मोहित चंद्रा, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन विभागों में मिली नौकरी
113 को उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज मंडल और एनसीआर मुख्यालय), आईटीबीपी में 15, ईएसआईसी में 20, सेंट्रल बैंक में 10, डाक विभाग में 19, आयकर में 17, बीएसएफ में चार और जलशक्ति विभाग में एक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed